Showing posts with label ONLINE CLASSES. Show all posts
Showing posts with label ONLINE CLASSES. Show all posts

Sunday, October 25, 2020

ऑनलाइन कक्षाएँ

सुप्रभात! 

मैं साहिती, कक्षा पाँचवी ‘स’ में पढ़ रही हूँ। आज मैं आपको ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में बताने जा रही हूँ। 

कोरोना के कारण हम स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए हम ऑनलाइन में पढ़ रहे हैं। हमारे अध्यापक हमें आसानी से सब समझा रहे हैं। वीडियो और पीपीटी प्रेसेंटेशन के द्वारा हमें कई नई-नई चीजें पढ़ा रहे हैं। और हम भी ध्यान से सीख रहे हैं। गूगल मीट में हम कक्षाएँ पढ़ रहे हैं। गूगल क्लासरूम में गृहकार्य कर रहे हैं और परीक्षाएँ लिख रहे हैं। गूगल क्लासरूम में टाइप करके वर्क पोस्ट करना भी सीख चुके हैं। हमारे टीचर चित्र बनाना, कागज से खिलौने बनाना भी सीखा रहे हैं। म्यूजिक टीचर गाने भी सिखा रही हैं। हमने ऑनलाइन ही राष्ट्रीय खेल दिवस, शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस मनाए हैं। 

हमारे गुरुओं ने इस जीवन में पढ़ना-लिखना हमको सिखाए हैं। 
                  डाँटे या डराए हमको आँखों से 
    प्यार झलकता है उनकी हर बातों से 
    सच्चे दिल से करते हैं हम 
    आपको नमन आपको नमन
               वुल्ली श्री साहिती, कक्षा V ‘स’
केंद्रीय विद्यालया नं1, गोलकोंडा हैदराबाद